फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Update: गर्मी से नहीं मिल रही राहत, तेज धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी, अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

Fri, 22 Aug 2025 11:21 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

UP Weather News: मोदीपुरम में पिछले चार दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उमस और तेज धूप ने शहरवासियों को परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राहत सिर्फ अच्छी बारिश से मिलेगी।
विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Meerut Weather Today: मेरठ में पिछले चार दिनों से बारिश नहीं होने के कारण शहर में गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को हलकान कर दिया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन और रात दोनों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम में बदलाव के चलते तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हवा की रफ्तार धीमी होने से उमस और ज्यादा महसूस हो रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सरधना के द्रोण पब्लिक स्कूल में होगा थल सैनिक कैंप-2025 के लिए एनसीसी कैडेट्स का चयन 

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आसमान पर बीच-बीच में हल्के बादल जरूर दिख रहे हैं, लेकिन जब तक अच्छी बारिश नहीं होती, तब तक गर्मी और उमस से राहत मिलना मुश्किल है। अगले तीन दिन मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है।

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 32.9°C
न्यूनतम: 25.4°
उच्चतम: 34°
सूर्योदय  05:51 am
सूर्यास्त 06:53 pm
हवा की गति -13 km/h
आर्द्रता -67%
बारिश की संभावना -37%
चंद्रोदय -4:39pm
चंद्रास्त - 6:29 pm 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें