फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बारिश की फुहारों से प्रदूषण कम, AQI 198, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

Tue, 05 Dec 2023 12:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। हल्की बारिश ने जहां ठंड का एहसास दिलाया है तो प्रदूषण से राहत दी है। मौसम विशेषज्ञ अगले दो तीन दिन मौसम में उतार चढ़ाव बने रहने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
बारिश के बाद मौसम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की हल्की फुहारों ने ठंडक का एहसास दिलाया है। वहीं मेरठ में खराब चल रही हवा में दो दिन से सुधार हुआ है। हवा के सुधरने से प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ है। अभी तेज हवा के चलने से थोड़ा और सुधार के आसार हैं। मौसम में बदलाव से दिन का तापमान गिर गया, जबकि रात का तापमान बढ़ा है।

विज्ञापन


रात में हुई बारिश की फुहारों के बीच मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स गिरा है। हल्की बूंदाबांदी से एक्यूआई में सुधार आया है। पिछले तीन दिन से लगातार एनसीआर में एक्यूआई गिरने से हवा की सेहत में सुधार हो रहा है। दिन में हवा भी चल रही है और एक्यूआई भी कम हो रहा है। सुबह के समय स्मॉग बना हुआ  है।

विज्ञापन

सोमवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 198 दर्ज किया गया, जबकि शहर में जयभीमनगर 230, गंगानगर 159, पल्लवपुरम 238, बेगमपुल 220, दिल्ली रोड 231 दर्ज किया गया है। 

मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री व रात का न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन के तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात के तापमान में 3.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अभी दो तीन दिन तक तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा। 

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि रात का तापमान बढ़ गया था, मंगलवार से रात के तापमान में गिरावट आएगी। सुबह के समय मौसम में नमी के चलते कुछ जगह पर कोहरा भी दिखेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें