फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के तल्ख तेवर : पश्चिमी यूपी में 41 के पास पहुंचा पारा, गर्मी ने छुड़ाए पसीने, नौ जुलाई से बारिश के आसार

Wed, 07 Jul 2021 11:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बंगाल और बिहार के पूर्वी क्षेत्र में मानसून की रफ्तार धीमी हुई थी, जो अब बढ़ गई है। तीन दिन में वेस्ट यूपी में मानसून पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी झुलसा रही है, आसमान से आग बरस रही है। लू के थपेड़ों ने लोगों को हलकान कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो नौ जुलाई से अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं जबकि गुरुवार रात तक मौसम में बदलाव के आसार हैं। 

विज्ञापन


जुलाई के शुरू होते ही गर्मी के तेवर तल्ख हो गए हैं। गर्मी का असर इतना ज्यादा है कि दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। कूलर और पंखों से भी गर्मी में राहत नहीं मिल रही है। दिन-रात के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। सुबह से लेकर शाम तक गर्मी झुलसा रही है।

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1.5 डिग्री व रात के तापमान में .4 डिग्री की बढोतरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे ऐसे रह सकता है मौसम 
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बंगाल और बिहार के पूर्वी क्षेत्र में मानसून की रफ्तार धीमी हुई थी, जो अब बढ़ गई है। तीन दिन में वेस्ट यूपी में मानसून पहुंचने के आसार हैं। मेरठ और आसपास में भी अच्छी बारिश हो सकती है।

9 से 11 जुलाई तक शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, संभल अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, गौतमबुद्धनगर, हाथरस, बुलंदशहर जिलों में 10 से 12 मिमी बारिश के आसार है तो वहीं, बागपत गाजियाबाद व हापुड़ में पांच मिमी बारिश के आसार है। वहीं 8 से 11 जुलाई तक बिजनौर, मुरादाबाद, पीलीभीत, बरेली, रामपुर व शाहजहांपुर में 25 से 35 मिमी. बारिश के आसार हैं।

फिर बढ़ा एक्यूआई
कई दिन से 200 से नीचे चल रहा मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ गया है। एक्यूआई में बुधवार को फिर से बढ़ोतरी हुई है। एक्यूआई का स्तर 200 पर पहुंच गया है। अभी दो दिन और भी एक्यूआई में बढोतरी के आसार है। मेरठ के अलावा आसपास के जिलों में भी बढोतरी हुई है। बारिश अगर हो जाएगी तो फिर से एक्यूआई का स्तर कम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें