फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: पश्चिमी यूपी में ठंड की दस्तक, सहारनपुर में छाया कोहरा, मेरठ में AQI पहुंचा 250 के पार

Mon, 23 Oct 2023 08:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/सहारनपुर

सार

Weather Forecast Uttar Pradesh: पश्चिमी यूपी में बारिश के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन का तापमान बढ़ गया है तो रातें ठंडी होने लगी हैं। सहारनपुर में सोमवार सुबह कोहरे की चादर छा गई। वहीं मेरठ में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों का सांस लेना भी दूभर हो रहा है। जिले में भी सुबह और शाम को ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
सहारनपुर में छाया कोहरा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के बाद मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मेरठ में रविवार को दिन के तापमान में एक डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई और तापमान 31 के पार पहुंच गया। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं सहारनपुर जनपद में सोमवार सुबह कोहरे की चादर छा गई। इससे लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। बागपत, मुजफ्फरनगर व शामली बिजनौर समेत वेस्ट यूपी के सभी जिलों में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह शाम मौसम ठंडा होने लगा है। हालांकि दिन में अभी तेज धूप का असर बरकरार है।

विज्ञापन


मेरठ शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रेप सिस्टम लागू होने के बाद भी प्रदूषण की रोकथाम नहीं हो पा रही है। रविवार को मेरठ का एक्यूआई 250 के पार पहुंच गया। शाम के समय शहर में धुंध की चादर छा गई। बढ़ते प्रदूषण का वार सेहत पर भी होने लगा है।

मेरठ में शाम होते ही छाई धुंध, प्रदूषण का स्तर 250 के पार
एक अक्तूबर को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ग्रेप सिस्टम लागू किया था। सभी विभागों को प्रदूषण रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई, लेकिन दीपावली से चंद दिन पहले ही शहर की हवा दूषित होने लगी है। देर शाम शहर को धुंध की चादर ने अपनी आगोश में ले लिया। आंखों में जलन व सांस लेने में शहरवासियों को तकलीफ हुई।

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सड़कों पर पानी छिड़कने का कार्य शुरू करा दिया है। साथ ही रोडी, डस्ट व रेत को ढकने के निर्देश दिए हैं। रविवार को मेरठ का एक्यूआई 253 दर्ज किया गया। जयभीमनगर का 263, गंगानगर का 258, पल्लवपुरम का 237 रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भुवन प्रकाश यादव ने बताया कि टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बागपत का एक्यूआई 161, गाजियाबाद का 246, मुजफ्फरनगर 299, शामली का 280 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।

पिछले सात दिन का एक्यूआई
दिनांक                         एक्यूआई

16 अक्तूबर             154
17 अक्तूबर             48
18 अक्तूबर             88
19 अक्तूबर             102
20 अक्तूबर             162
21 अक्तूबर             209
22 अक्तूबर             253

दिन का तापमान बढ़ा, रात का गिरा
मेरठ में दिन के तापमान में बारिश के बाद फिर से बढ़ोतरी हो गई है जबकि रातें ठंडी होने लगी हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले पांच दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। दिन के तापमान 30 के आसपास बना रहेगा, जबकि रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होगी और ठंड बढ़ेगी। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री व न्यूनतम 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें