फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather: तेज हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, बादलों ने बढ़ाई बारिश की उम्मीद, गर्मी से मिली राहत

Fri, 29 May 2026 10:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिम उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और बादलों की आवाजाही से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, जबकि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से चल रही तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच लोगों को बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। तापमान में आई गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से आंशिक राहत महसूस हो रही है।

विज्ञापन




तापमान में गिरावट से लोगों को राहत
लगातार पड़ रही तेज गर्मी और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे। ऐसे में मौसम में आए बदलाव ने राहत की उम्मीद जगाई है। तेज हवाओं के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है। 
विज्ञापन


हालांकि दिन में धूप निकलने के कारण गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। दोपहर के समय तेज धूप और उमस अब भी लोगों को परेशान कर रही है, लेकिन तापमान में आई कमी से राहत जरूर महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बेमौसम बारिश का कहर: शाकंभरी खोल में आई बाढ़, कई वाहनों समेत बह गए श्रद्धालु, महिला की दर्दनाक मौत

विज्ञापन

किसानों को बारिश का इंतजार
पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान का असर जनजीवन के साथ खेती पर भी पड़ रहा था। ऐसे में किसान अब बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेतों में नमी बढ़ सके और फसलों को फायदा मिल सके। मौसम में बदलाव के चलते किसानों को उम्मीद है कि यदि जल्द बारिश होती है तो खेती को राहत मिलेगी और जमीन की सूखी परत में नमी लौट सकेगी।

अगले दो दिन मौसम में बदलाव के आसार
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही के अनुसार आगामी एक-दो दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है। कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यदि बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने के आसार हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें