फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बारिश, दिन में आसमान में छाए आंशिक बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। 24 घंटे में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले।
विज्ञापन

अप्रैल माह में मौसम में बदलाव का दौर बना हुआ है। बढ़ते हुए तापमान पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने लगाम लगा दी है। एक समय अप्रैल माह में पारा 38 पार पहुंच गया था, जिस कारण लोगों को प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार दिखाई देने लगे थे। परंतु बीच-बीच में हुई कभी बूंदाबांदी तो कभी बारिश से तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जाने लगी। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार देर रात हल्की बारिश होने से मौसम में ठंडक महसूस हुई। लेकिन बृहस्पतिवार सुबह तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस की गई। इसके बाद दोपहर होते-होते आसमान में बदली छा गई और बारिश के आसार बन गए। हालांकि बदरा नहीं बरसे।
विज्ञापन

मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 52 व न्यूनतम 33 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार चार किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के अनुसार अभी मौसम में इस तरह का उतार चढ़ाव बना रहेगा। 26 व 27 अप्रैल को फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश के आसार बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें