फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तैयार करेंगे पैरा खिलाड़ियों का हॉस्टल : देवेंद्र झाझरिया

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..विक्टोरिया पार्क स्थित बैडमिंटन कोर्ट में पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप का हुआ उद्घाटन
विज्ञापन
विक्टोरिया पार्क स्थित बैटमिंटन हॉल में बुधवार को 14वीं सीनियर नेशनल पैरा सीटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने इसमें शिरकत की। उन्होंने देश के पैरा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। झाझरिया ने उत्तर प्रदेश में पैरा खिलाड़ियों के लिए एक भी छात्रावास न होने पर चिंता जताई।उन्होंने घोषणा की कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक छात्रावास तैयार कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, बीते पैरा ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 29 पदक जीते थे। झाझरिया ने बताया कि सीनियर नेशनल पैरा सीटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता को लेकर पैरा खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। इस प्रतियोगिता में 22 राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जबकि पिछले टूर्नामेंट में केवल 15 राज्य से खिलाड़ी आए थे। सरकार भी खेलों को बजट देकर और दिव्यांग सहारा योजना के तहत उपकरण देकर खिलाड़ियों का ध्यान रख रही है। गांधीनगर गुजरात में 700 बेड का हॉस्टल बन रहा है। ग्वालियर, बेंगलुरु और सोनीपत में भी पैरा खिलाड़ियों के लिए केंद्र हैं। आने वाले दिनों में पैरा खेल और भी तेजी से आगे बढ़ेंगे।
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय विनायक जोशी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उनके साथ देवेंद्र झाझरिया, जेपी सिंह और पूर्व विधायक उमेश मलिक भी उपस्थित थे। संजय जोशी ने कहा कि मेरठ में पहली बार पैरा वॉलीबाल नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। यह उत्तरी भारत में खिलाड़ियों को बढ़ावा देगा। उन्होंने पैरा खिलाड़ियों को समाज से अधिक जोड़ने और सरकार से उनके लिए कार्य करने का आग्रह किया। जोशी ने प्रदेश के अच्छा प्रदर्शन करने वाले पैरा खिलाड़ियों को नौकरी दिलाने का भी प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन



हरियाणा की जीत और आगामी चयन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला हरियाणा और हिमाचल की टीम के बीच खेला गया। इसमें हरियाणा की टीम ने 22-12 के स्कोर से जीत दर्ज की। देर रात तक अन्य मुकाबले भी जारी रहे। इस प्रतियोगिता में 22 राज्यों से पुरुष और 14 राज्यों से महिला टीमों ने भाग लिया। यहां से महिला और पुरुष दोनों वर्गों से 30-30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इन चयनित खिलाड़ियों में से चीन में होने वाले वर्ल्ड कप और जापान में होने वाले एशिया कप के लिए टीम चुनी जाएगी।



ये रहे मौजूद

भारतीय पावरलिफ्टिंग समिति के अध्यक्ष जेपी सिंह ने भी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पैरा वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष आदित्य, कार्तिकेय यादव और हिमांशु का विशेष योगदान रहा। मुख्य सलाहकार श्रेमन भार्गव ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान कोच गौरव त्यागी, प्रफ्फुल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें