फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम भी देंगे कोरोना को मात...पांच और लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पांच और लोग कोरोना को मात देने की स्थिति में पहुंच गए हैं। इनकी एक रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, दूसरी रिपोर्ट के नेगेटिव आने का इंतजार है। अगर यह रिपोर्ट भी नेगेटिव आ जाती है तो इन्हें भी अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। इन पांचों लोगों का कहना है कि हम भी कोरोना को मात देंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम इनका हौसला बढ़ा रही है। जबसे क्रॉकरी कारोबारी और उनके सात रिश्तेदार व मेडिकल की छात्रा कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंचे हैं, तब से कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों और स्वास्थ्य विभाग की टीम के हौसले बुलंद हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह कोरोना को मात दे देंगे। इन लोगों की पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से इनका मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में उपचार चल रहा है। हर हफ्ते इनके टेस्ट होते हैं। 24 घंटे के भीतर जब दो रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आ जाती है, तब माना जाता है कि उन्होंने कोरोना से जंग जीत ली है। इसके बाद अस्पताल से छुट्टी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें