नोट: खबर में एसएसपी या एसपी सिटी का बयान जरूरी है, जो नहीं है
-
वेदव्यास पुरी में मंगलवार रात्रि 12 बजे से बसपा जिलाध्यक्ष के मकान पर पहुंच गई टीपी नगर पुलिस
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। न बसपा की ओर से कोई प्रदर्शन और न हंगामा। फिर भी पुलिस ने घर पर पहरा बैठा दिया है। मंगलवार रात्रि 12 बजे के बाद से घर से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है। परिवार परेशान है। अधिकारी कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। बुधवार को शाम पांच बजे पुलिस ने मुक्त किया है।
यह दर्द बसपा के जिलाध्यक्ष मोहित जाटव का सामने आया है। इनका कहना है कि मंगलवार रात्रि लगभग 12 बजे थाना टीपीनगर से एक सब इंस्पेक्टर और तीन सिपाही वेदव्यास पुरी में उनके आवास पर पहुंचे। जिन्होंने हाउस अरेस्ट करने की बात कही। पुलिस ने हाउस अरेस्ट किए जाने का कारण रोहटा क्षेत्र की एक युवती की हत्या को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन की सूचना बताई।
बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बसपा संविधान को मानने वाली पार्टी है। पार्टी किसी भी हंगामे में विश्वास नहीं रखती है। न ही कलेक्ट्रेट या एसएसपी कार्यालय पर उनकी पार्टी का कोई धरना प्रदर्शन है। किसी दूसरे संगठन, व्यक्ति द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन की भी जानकारी नहीं है। फिर भी पुलिस परेशान कर रही है। एडीजी समेत कई अधिकारियों से फोन पर बात की, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।उन्होंने कहा कि बार-बार इस तरह से पुलिस द्वारा परेशान किया जाना सीधे-सीधे व्यक्ति की आजादी पर पहरा है।
-