फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्ने की फसल बचाने को लगाए ट्राइकोकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। बरसात में गन्ने की फसल को तना छेदक (बोरर) जैसे कीटों से बचाने के लिए टिकौला शुगर मिल ने क्षेत्र में ट्राइकोकार्ड लगाने का अभियान शुरू किया है। बुधवार को मिल के सुपरवाइजर मनवीर सिंह ने किसान राजेंद्र सिंह व प्रताप सिंह सहित कई किसानों के खेतों का निरीक्षण कर बोरर प्रभावित प्रजातियों में ट्राइकोकार्ड लगवाए। अधिकारियों ने बताया कि ट्राइकोकार्ड जैविक उपाय है, जो कीटों के अंडों को नष्ट कर फसल की सुरक्षा करता है। उन्होंने किसानों से नियमित निरीक्षण और आवश्यकता अनुसार ट्राइकोकार्ड के प्रयोग की अपील की। मिल प्रबंधन ने बताया कि जल्द ही अधिक किसानों के खेतों में भी यह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें