फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते पर जलभराव से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। गांव पांचली बुजुर्ग में नालियां चोक होने से रास्ते पर जलभराव से ग्रामीणों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते पर जलभराव से ग्रामीणों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। रास्ते पर जलभराव के कारण ग्रामीणों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण फजर मोहम्मद, आस मोहम्मद, रिजवान ने बताया कि गांव की नालियां वर्षों से साफ नहीं कराई गई हैं। नालियों के चोक होने से गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है और राहगीरों को पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार ग्रामीणों ने इस समस्या को ग्राम प्रधान और अधिकारियों के संज्ञान में लाया, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसान नेता फजर ने बताया कि जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीण बार-बार आवाज उठा चुके हैं। शिकायतें लिखित और मौखिक दोनों रूप से दी गई।
लेकिन प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते समस्या का समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।गांव में जलभराव से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चे गंदे पानी से होकर गुजरते हैं। इससे उनके बीमार पड़ने की आशंका बनी रहती है। वहीं, बरसाती पानी घरों में भी घुसने लगा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत नालियों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें