फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहा मेरठ रोड का जलभराव, लोगों में रोष

विज्ञापन
सरधना। मेरठ रोड पर निकासी नहीं होने से जलभराव से हो रही परेशानी। स्थानीय निवासी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के मेरठ रोड पर कई दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नगर पालिका की लापरवाही के कारण सड़क पर पानी जमा है और शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी यूनुस, जहीर, मतलूब और मेराज पठान ने बताया कि जलभराव के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गंदा पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। कई बार नगर पालिका अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नियमित सफाई और नालियों की उचित देखरेख न होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। लोगों ने जल्द से जल्द जलनिकासी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। उधर, मामले में एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि समस्या उनके संज्ञान में आई है। बीडीओ को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सफाई अभियान चलाकर जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें