फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिविरों में स्मार्ट मीटर की शिकायतों का किया समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) की ओर से स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए 14 जिलों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 15 मई से 30 जून तक अधिशासी अभियंता और उप खंड अधिकारी कार्यालयों पर आयोजित शिविरों में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी जा रही हैं। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता की अगुवाई में प्रतिदिन शिविरों में आने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है। इन शिविरों में शुक्रवार तक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की 34517 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही बिल संशोधन संबंधी 7492, मोबाइल नंबर अपडेट संबंधी 10145, स्मार्ट मीटर ऐप संबंधी 11160 व अन्य श्रेणी की 5720 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया है। अकेले शुक्रवार को 1120 शिकायतों का समाधान किया गया। सुबह दस से शाम पांच बजे तक शिविर लगाए जा रहे हैं। पश्चिमांचल डिस्कॉम द्वारा बकाया बिल घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 30 अप्रैल 2026 तक के बकाया विद्युत बिलों के भुगतान के लिए 10 किश्तों तथा अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को तीनों किश्तों (40 प्रतिशत, 30 प्रतिशत, 30 प्रतिशत) में भुगतान की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें