फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश से हुआ जलभराव, नगरवासियों को उठानी पड़ी परेशानी

विज्ञापन
सरधना। नगर के तहसील रोड पर बारिश के चलते जलभराव से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मंगलवार की सुबह शुरू हुई तेज बारिश देर रात तक जारी रही। बारिश ने किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं नगर के अधिकांश इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी कर दी। कई मोहल्लों में सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर के तहसील रोड, अशोक लाट, कस्बा चौकी, देवी मंदिर, गुजरान गेट, चौक बाजार, गंज बाजार और कालंद चुंगी समेत कई क्षेत्रों में पानी भर गया। घरों के बाहर और गलियों में जलभराव होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित रही और कई परिवार घरों में ही सीमित होकर रह गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा नालों की नियमित सफाई नहीं कराई जाती। इस कारण हर वर्ष बरसात में यही स्थिति बन जाती है। थोड़ी देर की तेज बारिश में ही नाले उफान मारने लगते हैं और पानी सड़कों पर फैल जाता है। मुख्य मार्गों पर पानी भरने से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही, जबकि गांवों की गलियों में कीचड़ और फिसलन से लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। धान, गन्ना और ज्वार की फसलों को भरपूर पानी मिलने से किसानों ने संतोष जताया है। नगरवासियों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में बीमारियों के फैलने और जनस्वास्थ्य संकट की आशंका बढ़ सकती है।
नगर पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम ने बताया कि सफाई के लिए अतिरिक्त टीम लगाई गई है और जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें