फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारापुर गांव में पानी की निकासी बना चुनावी मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
तारापुर गांव में पानी निकासी बना चुनावी मुद्दा
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव तारापुर में चुनाव से पहले ही पानी निकासी को चुनावी मुद्दा बना दिया गया है। गांव में पानी निकासी व्यवस्था न होने से सैकड़ों ग्रामीण परेशानी का सामना कर रहे हैं। बता दें कि लगभग दो सप्ताह से पानी कई फीट सड़कों पर ही भरा हुआ है।
क्षेत्र के गांव तारापुर में लगभग दो सप्ताहों से सड़क पर भरा पानी चुनावी मुद्दा बना दिया है। गांव की समस्या के बारे में अधिकारियों को भी जानकारी है उसके बाद भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांव के ग्रामीणों मुख्य मार्ग गुजरते हैं कई तो गहरे गड्ढों में गिरकर जख्मी भी हो जाते हैं। स्थानीय राजेंद्र उर्फ पप्पू प्रधान का कहना है कि स्थानीय लोगों चुनावी मुद्दा बनाने के लिए पानी निकासी रोक दी है। वहीं अन्य स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पानी निकासी की उचित व्यवस्था और नाली ना होने के कारण पानी सड़कों पर बह रहा है। मामला खंड विकास अधिकारी से लेकर एडीओ पंचायत और ग्राम सचिव तक के संज्ञान में है।
विज्ञापन

अधिकारियों को दी जानकारी
तारापुर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी का कहना है कि मामले की जानकारी खंड विकास अधिकारी को पहले ही दी जा चुकी है। पानी की निकासी की कार्य योजना भी भेजी जा चुकी है, वहीं कुछ स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पानी निकासी रोके जाने से पानी सड़कों पर आ गया है।
विज्ञापन

समस्या से दिलाएंगे निजात
खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार का कहना है कि कार्य योजना तैयार हो गई है सोमवार को ही सड़क पर हुए जलभराव की समस्या का समाधान कराते हुए स्थानीय ग्रामीणों को निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें