फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकर आश्रम के पास पानी की लाइन फटी

विज्ञापन
शिवाजी रोड पर पानी की पाइप फटी, जल निगम ने खोदी सड़क
विज्ञापन
मेरठ। ईस्टर्न कचहरी रोड पर शंकर आश्रम के पास शुक्रवार को पानी की पाइप लाइन फटने पर हंगामा हो गया। भाजपा पार्षद ने सड़क किनारे पानी के ऊपर टैंट लगा दिया और जल निगम के खिलाफ नाराजगी जता दी। पानी की पाइप लाइन ठीक करने के लिए निगम ने सड़क पर गड्ढा खोद दिया। जिसके चलते रूट वनवे करना पड़ा। शाम को दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पाइप लाइन फटने के कारण 20 हजार की आबादी पेयजल से प्रभावित रही।
विज्ञापन

मोहनपुरी में जाने वाली पानी की पाइप लाइन लीकेज थी। जिसके चलते जल निगम ने लीकेज पानी के लिए ईस्टर्न कचहरी मार्ग पर सड़क किनारे एक गड्ढा खोदा, जहां पर पानी भर गया था।इसकी जानकारी लगने पर पार्षद उत्तम सैनी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। पार्षद ने आरोप लगाया कि समस्या का समाधान करने की बजाए जल निगम ने सड़क के किनारे गड्ढा खोदकर छोटा स्वीमिंग पुल बना दिया। पार्षद ने पानी से भरे गड्ढे के चारों तरफ टैंट लगा दिया। इसकी जानकारी लगने पर जल निगम की टीम मौके पर पहुंची। ईस्टर्न कचहरी रोड पर शंकर आश्रम के पास सड़क खोद दी। लीकेज ढूंढने के लिए 20 फीट गहरा गड्ढा कर दिया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंच गई और रूट को वनवे कर दिया। देर रात तक पानी की पाइप लाइन ठीक नहीं हुई, बल्कि मोहनपुरी सहित 20 हजार की आबादी पेयजल के लिए तरस गई। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि पानी की पाइप लाइन जल निगम की टीम ठीक करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें