फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में खतरे के निशान पर यमुना का जलस्तर, 12 ट्रेनें हुई रद्द, यात्री दिनभर रहे परेशान

Thu, 22 Aug 2019 12:48 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
ट्रेनें रद्द
विज्ञापन

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग की 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। इससे यात्रियों को मुश्किलें झेलनी पड़ी। रेलवे स्टेशनों पर पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। यात्रियों को बसों और डग्गामार वाहनों में सफर तय करना पड़ा।

विज्ञापन


दिल्ली में यमुना का जलस्तर बुधवार को भी खतरे के निशान पर रहा। इस कारण दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग की नौ ट्रेनों को रद्द कर दिया। बागपत रोड रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि शामली से दिल्ली जाने वाली 5106, 54058, 74022, 14546 जनता एक्सप्रेस, 51910 सहारनपुर से दिल्ली, 74028 कासिमपुर खेड़ी से दिल्ली, 74021 सहारनपुर से दिल्ली, 51911 सहारनपुर से दिल्ली, 74026 शामली से दिल्ली, शामली जाने वाली 74025, दिल्ली से कासिमपुर जाने वाली 74028 और दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली 510901 को रद्द कर दिया। इससे हजारों दैनिक यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बसों और डग्गामार वाहनों में सवार होकर किसी तरह यात्री गंतव्य तक पहुंचे। 

खतरे के निशान पर बह रही यमुना, यहां कई गांवों में भरा पानी, जानें- क्या है पश्चिमी यूपी के हालात
विज्ञापन


खेकड़ा प्रतिनिधि के अनुसार रेलवे विभाग ने बुधवार को दिल्ली, शामली सहारनपुर रेल मार्ग पर दौड़ने वाली 12 ट्रेनों को यमुना का जल स्तर बढ़ने के कारण रद्द कर दिया। रेलवे विभाग के ट्रेन रद्द करने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली केवल एक ट्रेन 54060 खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसमें यात्री सवार होकर दिल्ली रवाना हो गए।

विज्ञापन

बड़ौत प्रतिनिधि के अनुसार दिल्ली में यमुना का जल स्तर बढ़ने से बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चलने वाली ट्रेन रद्द रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट रही। इसको लेकर बुधवार को यात्रियों ने हंगामा भी किया, हालांकि स्टेशन अधीक्षक अय्यूब खान, पीके बोस और स्टेशन मास्टर ओमवीर सिंह ने यात्रियों को ट्रेन रद्द होने का कारण बताकर शांत किया।

यमुना के उफान ने मचाई तबाही, जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, तटबंध टूटे, पानी में बहे किसानों के सपने

मायूस होकर स्टेशन से वापस लौटे
यात्री मायूस होकर स्टेशन से वापस लौटे। जिले के कासिमपुर खेड़ी, बड़ौत, बागपत रोड स्टेशन पर दिनभर लोगों की आवाजाही लगी रही। स्टेशन पर ट्रेन रद्द होने की सूचना के बाद यात्री वापस लौटे।

दैनिक यात्रियों को उठानी पड़ी मुश्किलें
ट्रेन में सवार होकर दिल्ली से अप डाउन करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह यात्री स्टेशन पर पहुंचे, लेकिन ट्रेन नहीं मिली।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें