उधर, मंडावली क्षेत्र में भागूवाला-मोटा महादेव बाईपास मार्ग पर पड़ने वाली सूखा नदी में उफान आ गया। सूखा नदी रपटे से करीब दो-ढाई फीट तेज रफ्तार पानी गुजरने से पुलिस ने वहां से गुजर रहे वाहनों को रोक दिया। पुलिस ने नजीबाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे से वाहनों को जाने के निर्देश दिए।
वहीं मंगलवार की सुबह करीब सात बजे से नदी रपटे पर आया पानी ढाई घंटे बाद उतरा। करीब 9.30 बजे रपटे से पानी उतरने के बाद मार्ग से वाहनों का संचालन पुन: शुरू हुआ। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों और क्षेत्रीय नागरिकों को पानी उतरने का काफी समय तक इंतजार करना पड़ा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/