फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुसैड़ी गन्ना क्रय केंद्र पर चौकीदार की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव कुसैड़ी में स्थित मोदीनगर शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर तैनात 50 वर्षीय चौकीदार बाली की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया।
विज्ञापन

गांव कुसैड़ी निवासी बाली पुत्र सतपाल गांव में स्थित मोदीनगर शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर चौकीदार था। बृहस्पतिवार को बाली गन्ना क्रय केंद्र पर स्थित टेंट में दोपहर के समय सोया हुआ था। दोपहर बाद एक किसान टेंट में उससे मिलने के लिए पहुंचा तो उसे बाली तख्त पर मृत अवस्था में मिला। बाली की मौत की जानकारी पर परिजन और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया। देर शाम तक बाली का शव मौके पर ही पड़ा था। वहीं परिजनों का कहना था कि बाली शराब पीने की आदी था। अधिक शराब पीने से बाली की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें