फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसी हत्याकांड : एसएसपी दफ्तर पर महापंचायत की चेतावनी

Sat, 09 May 2026 09:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू तोमर की बैठक में आरोपियों की 11 तक गिरफ्तारी करने और दरोगा के निलंबन की मांग उठी
विज्ञापन

पुलिस पर लापरवाही बरतने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। भारतीय किसान यूनियन तोमर की एक सभा शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में हुई। इसमें वसी हत्याकांड का मसला उठा। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मांग की कि संबंधित दरोगा को निलंबित करने और हत्या में शामिल आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 11 मई तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 13 मई को एसएसपी कार्यालय पर महापंचायत होगी। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
बैठक में पहुंचने पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पंचायत में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे, जहां किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में वसी हत्याकांड का मुद्दा प्रमुखता से उठा। चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि दौराला क्षेत्र में 25 अप्रैल को वसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या से पहले वसी ने दौराला थाने में तैनात दरोगा को फोन कर अपनी जान को खतरा होने की सूचना दी थी लेकिन पुलिस की ओर से कोई मदद नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि घायल वसी करीब छह घंटे तक अस्पताल में जीवित रहा लेकिन इस दौरान मजिस्ट्रेट द्वारा उसके बयान दर्ज नहीं किए गए। संगठन का आरोप है कि मामले में नामजद आरोपियों में से दो अभी तक पकड़े नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा के दौरान कुश अग्रवाल को व्यापार प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर इंदरजीत सांगवान, पवन त्यागी, रिहान तोमर, इंतजार देशवाल, आकिल राणा, मुनसफ अली, साजिद अल्वी, अमित कुमार, समीर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें