फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खोदी गई सड़कों का समाधान नहीं होने पर अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला छावनी में जल निगम द्वारा पानी की पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत भी नहीं की गई है। बारिश के चलते कीचड़ और कुछ मरम्मत हुई सड़कें धंस गई हैं। स्थानीय लोगों की परेशानी को लेकर भाजपा नगर उपाध्यक्ष ने जल निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। समाधान नहीं अनिश्चिकालीन धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर में करीब साम महीने पहले 34 करोड़ रुपये की लागत से हर जल जीवन मिशन योजना के तहत नई पाइप लाइन बिछाने को कार्य शुरू किया गया था। इसमें से करीब सात करोड़ रुपये सड़कों की मरम्मत पर खर्च करने के लिए प्रस्तावित है। जबकि अधिकारियों ने अधिकतर रास्तों की मरम्मत नहीं की। शुक्रवार को हुई बारिश में मोहल्ला छावनी में मरम्मत की गई सड़क धंस गई।
शनिवार को मोहल्ला छावनी के लोगों ने जल निगम के जेई व ठेकेदार पर रास्तों की मरम्मत के कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। भाजपा नगर उपाध्यक्ष विक्की सैनी ने बताया कि शुक्रवार को हुई बरसात के बाद मरम्मत किए गए कई रास्ते धंस गए। गलियों में कीचड़ व जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी से कई बार शिकायत करने के बाद भी को कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक समाधान नहीं हुआ तो वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। इस दौरान राजबाला, ममता, राज नारायण, जयपाल, संजय, मोहित नरेंद्र शर्मा, सियानन्द, शुभम, अशोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें