फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ यात्रा में यक्ष ऐप की मदद से वांछित को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए मेरठ पुलिस आधुनिक तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल कर रही है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार को हापुड़ रोड पर पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर यक्ष ऐप के माध्यम से उसका सत्यापन किया गया। सत्यापन में युवक की पहचान लिसाड़ी गेट फरहान के रूप में हुई। आरोपी पर लिसाड़ी गेट थाने में कई प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि रविवार को वह कावड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने हापुड़ रोड पर कावड़ यात्रा के दौरान सड़क किनारे खड़े एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में युवक स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा था। पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए यक्ष ऐप की मदद ली। इसमें आरोपी की पहचान फरहान के रूप में हुई। जांच के दौरान सामने आया कि उसके खिलाफ पहले से आपराधिक इतिहास है। आरोपी पर थाने पर मारपीट की धाराओं समेत अवैध हथियार रखने की प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस आरोपी को लेकर लिसाड़ी गेट थाने आ गई। एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस की टीमें लगातार संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराई जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें