आचार्य सौरभ सागर के सानिध्य में जैन चेतना फोरम की सभा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जैन चेतना फोरम की विशेष सभा सोमवार को परम पूज्य आचार्य श्री 108 सौरभ सागर के सानिध्य में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता पंकज जैन सर्राफ ने की। कार्यक्रम में सदस्यों ने सामूहिक रूप से गुरुदेव के चरणों में श्रीफल अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। संगठन के लिए मार्गदर्शन देने का आग्रह किया।
अपने आशीर्वचन में आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज ने कहा कि धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने जैन चेतना फोरम से सामाजिक क्षेत्र में और अधिक प्रभावी कार्य करने का आह्वान किया।
गुरुदेव के प्रेरक उद्बोधन से प्रेरित होकर सभी सदस्यों ने उनके बताए आदर्शों एवं मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में महामंत्री देवेंद्र जैन, मंत्री संजीव जैन, कोषाध्यक्ष सुधीर जैन, सुशील जैन , प्रवक्ता संजीव जैन , सनत जैन, आलोक जैन आदि रहे।