फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनैतिक देह व्यापार के मुकदमे में वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

16 मार्च की रात राष्ट्रीय हिंदू संघर्ष समिति के रजनीश रोहल और सतीश भारद्वाज ने पुलिस को सूचना दी थी कि मखदूमपुर रोड की नहर पटरी पर बने क्राउन प्लाजा ओयो होटल को एसडीएम व पुलिस की संयुक्त टीम ने अनैतिक कार्यों में लिप्त होने की वजह से सील किया था। उक्त होटल में पुन: सील तोड़कर अनैतिक कार्य किया जा रहा है। सूचना पर उच्चाधिकारियों के आदेश पर चेकिंग की गई तो होटल के कमरे में एक महिला मिली, जबकि उसके साथ आया युवक फरार हो गया था।
पूछताछ करने पर महिला ने पुलिस को बताया कि होटल मालिक, संचालक व मैनेजर द्वारा पैसा कमाने के उद्देश्य से अनैतिक कार्य/देह व्यापार किया जाता है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर होटल मालिक मुकेश कामिल, संचालक राजू सैनी व मैनेजर शाहिद को गिरफ्तार कर 19 मार्च को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से इनको जेल भेज दिया था। इस मामले में आरोपी गुलफाम फरार चल रहा था। जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें