फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऊंचाइयों के शिखर पर भाला फेंकना चाहते हैं तीन फुट के शिखर

विज्ञापन
विज्ञापन
नवदीप की तरह भाला फेंक में ओलंपिक खेलों में जाने का है सपना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अपनी कमियों को किस प्रकार अपनी ताकत बनाना है, पैरा खिलाड़ी शेखर गुर्जर (22) इसका जीता जागता उदाहरण हैं। महज तीन फीट की लंबाई होने के बावजूद उन्होंने हमेशा ऊंचे सपने देखे। वे कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में भाला फेंक और शॉटपुट की तैयारी कर रहे हैं। शेखर का सपना नवदीप की तरह ही पैरालंपिक खेलों में देश के लिए पदक लाने का है।
पैरा खिलाड़ी शेखर गुर्जर की लंबाई सामान्य लोगों से कम है। यही वजह है कि लोग उनका मजाक उड़ाने से नहीं चूकते। शेखर ने इसे हमेशा पॉजिटिव लिया और कुछ ऐसा करने की ठानी, जिसे देखकर अब मजाक उड़ाने वाले भी वाहवाही करते नहीं थकते। तीन फीट के शेखर अब पैरा चैंपियन बन चुके हैं। स्टेट लेवल पर शॉटपुट और जेवलिन थ्रो की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

वे कोच गौरव त्यागी के नेतृत्व में पैरा ओलंपिक में जाने का लक्ष्य बनाकर तैयारी कर रहे हैं। मेरठ से कई पैरा खिलाड़ी नेशनल, एशियन और ओलंपिक खेलों में देश का नाम रोशन कर चुके हैं। मेरठ से पैरा एथलीट प्रीतिपाल ने पिछले साल पैरा ओलंपिक खेलों में देश के लिए 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में दो कांस्य पदक जीते थे। इन्हीं खिलाड़ियों की तरह शेखर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।
प्रतिदिन पांच घंटे करते हैं अभ्यास
शेखर गुर्जर हापुड़ जिले के बहादुरपुर गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता जयप्रकाश सेना में हैं, जबकि मां सुमन देवी गृहिणी हैं। शेखर ने बताया कि जब उन्होंने पैरालंपिक खेलों में खिलाड़ियों को प्रदर्शन करते देखा तो यही उनका भी सपना खिलाड़ी बनने का हो गया। शेखर ने शॉटपुट और भाला फेंक का खेल चुना। वह प्रतिदिन पांच घंटे कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। उन्होंने अभी बरेली में हुई स्टेट प्रतियोगिता में मेरठ मंडल के लिए स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

उम्मीद है देश के लिए खेलेंगे : कोच
कोच गौरव त्यागी ने कहा कि शेखर काफी मेहनत कर रहे हैं उम्मीद है कि वह देश के लिए भी खेलेंगे और पदक लेकर आएंगे। प्रतिदिन जिस तरह से वह अभ्यास कर रहे हैं उससे यही लगता है कि वह पदक जरूर लाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें