बताया गया कि शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल की दीवार क्षतिग्रस्त करते हुए आपत्तिजक बातें भी लिख दीं। इससे कस्बे के लोगों में आक्रोश फैल गया है। कस्बा कठौर निवासी कपिल कुमार ने बताया कि आगामी 12 मार्च को धार्मिक स्थल में प्राण प्रतिष्ठा होने है, जिसको लेकर तैयारियां चल रही थीं। वहीं, देर रात किसी शरारती तत्व द्वारा मंदिर की दीवार को क्षतिग्रस्त करते हुए आपत्तिजनक बातें लिखीं। इस संबंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।