फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यास समारोह : सीसीएसयू ने जीती चल वैजयंती

Mon, 27 Oct 2025 07:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू में चल रहे व्यास समारोह के पांचवें अंतर विश्वविद्यालय संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में चल रहे व्यास समारोह के पांचवें दिन प्रथम सत्र में अंतर विश्वविद्यालय संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विश्वविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने श्रीमद्भागवत पुराण से उद्धृत फल कर्म करने से प्राप्त होता है या भाग्य से विषय पर पक्ष एवं विपक्ष में तर्क-वितर्क किए। चल वैजयंती चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने जीती।
जगन्नाथ विश्वविद्यालय पुरी ओड़िसा के पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. विश्वनाथ स्वाईं ने कहा कि फल प्राप्ति कर्म आधारित होती है। अत: श्रेष्ठ कर्मों का मानव जीवन में अत्यंत महत्त्व है। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान जोहा एवं रूबी (चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय), तृतीय स्थान शिवांश तिवारी (संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी) ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक प्रो. कान्हू चरण पण्डा, प्रो. छाया रानी एवं डॉ विनोद शर्मा रहे। इसी सत्र में प्रो. कान्हूचरण पण्डा, प्रो. पूनम लखनपाल, प्रो. छाया रानी, डॉ. चंद्रशेखर मिश्र, प्रो. विश्वनाथ स्वाईं, डॉ. राजकुमार मिश्र और कान्हूचरण मिश्र ने शोध पत्रों का वाचन किया। दूसरे सत्र में सांस्कृतिक स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें मेरठ के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समस्त विजेता प्रतिभागियों को व्यास समारोह के समापन के अवसर 29 को प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान किए। सत्र के अध्यक्ष प्रो. अभिराज राजेन्द्र मिश्र रहे और निर्णायक मंडल में प्रो. छाया रानी, डॉ. पारुल मित्तल एवं डॉ. राजेन्द्र त्रिपाठी रसराज मौजूद रहे।
परिणाम इस प्रकार रहे
सांस्कृतिक कार्यक्रम परिणाम
एकल गान
प्रथम: दीवान पब्लिक स्कूल जागृति विहार
द्वितीय: दीवान पब्लिक स्कूल जागृति विहार
सामूहिक गायन
प्रथम: दयावती मोदी अकादमी
सामूहिक नृत्य
प्रथम: दीवान पब्लिक स्कूल जागृति विहार
द्वितीय: दयावती मोदी अकादमी
कथा
प्रथम: दयावती मोदी अकादमी
नाटिका
प्रथम: दीवान पब्लिक स्कूल
द्वितीय: दयावती मोदी अकादमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें