फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कल: 22 जोन और 234 सेक्टरों में बांटा जिला, संवेदनशील केंद्रों पर होगी वीडियोग्राफी

Wed, 10 Apr 2019 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • 07 सुपर जोन, 22 जोन और 234 सेक्टरों में बांटा पूरा जिला
  • 20190 पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवान रहेंगे तैनात
  • 78 अति संवेदनशील, 237 संवेदनशील श्रेणी में रखे केंद्र   
  • 02 कंपनी फोर्स को रिजर्व में रखा गया है 
  • 90 स्पेशल मोबाइल टीम, प्रत्येक थाना क्षेत्र में तीन-तीन टीमें
  • 27 कंपनी अर्ध सैनिक बलों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई
विज्ञापन
फ्लैग मार्च करते अर्धसैनिक बल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल 11 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान का दिन है। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कंट्रोल रूम से कोई भी सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर 5-7 मिनट में पहुंच जाएगा। आज बुधवार शाम चार बजे तक पुलिस बल केंद्रों पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


एसपी चुनाव संजीव वाजपेयी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे जिले को सात सुपर जोन, 22 जोन और 234 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सुपर जोन में एक-एक उच्च प्रशासनिक अधिकारी, एडिशनल एसपी, सीओ और अर्धसैनिक बलों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सभी जोन में जोनल मजिस्ट्रेट और सीओ जबकि सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

मतदान के दिन सीआरपीएफ, आरएएफ, आईटीबीपी, आरपीएसएफ और पंजाब पुलिस के अलावा पीएसी लगाई गई है। पंजाब आर्म्ड पुलिस, पंजाब से पहुंची बीडब्लूएचडी, राजस्थान आर्म्ड पुलिस और यूपी पुलिस भी लगाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी
जिले में 1198 मतदान केंद्र और 2740 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 78 मतदान केंद्र अति संवेदनशील माने गए हैं, जबकि 237  संवेदनशील केंद्र है। जहां अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहेंगे।

सुरक्षा के लिहाज से 27 कंपनी अर्धसैनिक बल, पांच कंपनी पीएसी, यूपी पुलिस के छह हजार कांस्टेबल, 900 दरोगा व इंस्पेक्टर, एक हजार हेडकांस्टेबल, छह हजार होमगार्ड और चौकीदार तैनात किए गए हैं। दो कंपनी अर्धसैनिक बल व पीएसी को रिजर्व में रखा गया है। चुनाव में ब्लैक कमांडो भी तैनात होंगे। संवेदनशील केंद्रों की वेब कास्टिंग, वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

90 स्पेशल मोबाइल टीम 
एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि चुनाव में 90 स्पेशल मोबाइल टीम बनाई गई हैं। प्रत्येक थाने में तीन-तीन स्पेशल टीम तैनात रहेंगी। 234 सेक्टरों में पुलिस-प्रशासन की मोबाइल टीम भ्रमण पर रहेंगी। किसी भी बूथ पर या कहीं भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो पांच से सात मिनट में पुलिस बल पहुंच जाएगा।

हर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें