फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वयंसेविकाओं ने किया पथ संचलन, गूंजे देशभक्ति के नारे

सार

मेरठ में राष्ट्र सेविका समिति ने स्थापना के 90 वर्ष पूर्ण होने पर विजयादशमी उत्सव के अवसर पर पथ संचलन किया। इस आयोजन में 800 महिलाएं भागीदार बनीं। कार्यक्रम में देशभक्ति का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थापना के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्र सेविका समिति ने किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्थापना के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्र सेविका समिति मेरठ महानगर द्वारा विजयादशमी उत्सव पर शुक्रवार को पथ संचलन किया गया। समिति की स्वयंसेविकाओं ने पथ संचलन के दौरान देशभक्ति के नारे लगाए।
विज्ञापन

बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर में शुक्रवार को राष्ट्र सेविका समिति की स्वयंसेविकाओं ने पथ संचलन किया। राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना वर्ष 1936 में लक्ष्मीबाई केलकर ने की थी। कार्यक्रम की अध्यक्ष गुंजन कपूर रही और संचालन संभाग प्रचारिका अल्का सिंह ने किया। राष्ट्र सेविका समिति के पालक अधिकारी मनीराम तथा प्रांत शारीरिक प्रमुख शिवानी ने विचार रखे। शिवानी ने कहा कि जिस प्रकार पुरुषों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्य करता है, उसी प्रकार महिलाओं में राष्ट्र सेविका समिति कार्य करती है। संघ द्वारा शताब्दी वर्ष में पांच परिवर्तन के सभी आयामों में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। पथ संचलन में 800 महिलाएं शामिल हुई। शास्त्रीनगर क्षेत्र में पथ संचलन का स्वागत किया गया। इस अवसर पर महानगर कार्यवाहिका गीता पुंडीर, अंजू शर्मा, गीता अग्रवाल, कविता शर्मा, आरती, सलोनी, छवि आदि शामिल रहे । कार्यक्रम का समापन बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में विभाग कार्यवाहिका प्रेमलता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें