पिठलोकर गांव के राजकीय इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा सुहाना को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया। छात्रों ने स्कूल तक पक्का रास्ता बनाने और शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की मांग रखी। सुहाना ने समाधान का आश्वासन दिया।
बच्चों ने स्कूल तक पक्का रास्ता बनाने और शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की रखी मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र के पिठलोकर गांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कक्षा दसवीं की छात्रा सुहाना को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी नई प्रधानाध्यापक के समक्ष स्कूल से जुड़ी जरूरी समस्याएं उठाईं, जिनमें कच्चा रास्ता पक्का कराने और शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की मुख्य मांगें शामिल रहीं।
सुहाना राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा दसवीं की छात्रा है। उसने पूरे आत्मविश्वास के साथ यह भूमिका निभाई। छात्रों ने सबसे पहले स्कूल के सामने के कच्चे रास्ते को पक्का कराने की मांग उठाई, जिससे बरसात में आवाजाही में परेशानी होती है। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने बताया कि शिक्षकों की संख्या कम है। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनी सुहाना ने छात्रों की बात ध्यानपूर्वक सुनीं और कहा कि वह इन मुद्दों को प्रशासन और शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएंगी ताकि जल्द समाधान हो सके। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य जावेद अख्तर, प्रधानाध्यापक राधा सोम, शिक्षक इस्माइल सहित अन्य शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।