फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रुहासा में वालीबाल प्रतियोगिता, खरड़ की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
दौराला - रुहासा गांव में वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। रुहासा गांव में दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की 32 टीमों ने प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद खरड़ गांव की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बसेड़ा की टीम दूसरे और छिलौरा की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। छिलौरा के अंशु को बेस्ट शूटर, भगत को बेस्ट डिफेंडर और अंशुमन को बेस्ट नेटर चुना गया। विजेता टीमों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विधायक अतुल प्रधान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा निखारने का बेहतर माध्यम हैं। विशिष्ट अतिथि मुकेश चौहान और मुनेश सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन में सामिक रिजवी, छोटू चौधरी, केपी जाटव, शहबा रिजवी, बॉबी चौधरी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें