संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ में उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान व्यावसायिक शिक्षकों ने अपनी समस्याओं के संबंध में अवगत कराया।
केपी इंटरनेशनल स्कूल किला और डीएम पब्लिक स्कूल के भ्रमण के बाद राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पहुंचने पर प्रधानाचार्य पूनम चौधरी एवं विद्यालय परिवार ने विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा व उनकी टीम का पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। कार्यालय प्रभारी विक्रांत तोमर ने विकास शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए विशेष रूप से महिला वंदन योजना की सराहना की।
कार्यक्रम में डॉ. भावना शर्मा और व्यावसायिक शिक्षक राहुल यादव ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विधान परिषद सदस्य ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रवक्ता नीतू प्रेमी, डॉ. सोनिया, सोनू यादव, अनीता बाम्बा, रेनू चौधरी, ऋचा चौधरी, मनीषा, रूपाली मिश्रा, डॉ. रश्मि, सीमा सैनी, निशा सिंह, मोनिका, विक्रांत चौधरी, प्रवीण कुमार, विनिता और शाहना आदि मौजूद रहे।