फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विवेकानंद हाउस ने एसडी ब्लू को 6-3 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रहे हॉकी टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को विवेकानंद हाउस और एसडी ब्लू टीम के बीच मैच खेला गया। इस मैच में विवेकानंद हाउस टीम ने एसडी ब्लू टीम को 6-3 से पराजित कर मुकाबला जीता।
विवेकानंद टीम के खिलाड़ियों ने मैच की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। मैच के 10वें मिनट में लक्ष्य ने, 14वें मिनट में राघव ने, 17वें मिनट में श्लोक ने, 21वें मिनट में नैतिक पाल ने, 25वें मिनट में कृष्णा लोधी ने, 34वें मिनट में डुग्गू सैनी ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किया। एसडी ब्लू की ओर से अनमोल चौहान, नवदीप सैनी और अक्षित चौहान ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के बाद प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने विजेता टीम को सम्मानित किया। निर्णायक आकाश चौहान व वंश सिंगल रहे। उन्होंने बताया कि माध्यमिक विभाग की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन जल्द ही किया जाना है। इसके लिए यह टूर्नामेंट कराया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास का पर्याप्त अवसर मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अंडर-17 वर्ग का मुकाबला शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें