फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विवेकानंद हाउस ने डीएवी सदर को 3-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के हॉकी मैदान में चल रहे हॉकी समर कैंप में शुक्रवार को विवेकानंद हाउस और डीएवी सदर की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें विवेकानंद हाउस ने डीएवी सदर की टीम को 3-0 से हराया।

मैच में विवेकानंद टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी चैतन्य सोलंकी ने लगातार तीन गोल कर हैट्रिक जमाई। चैतन्य ने मैच के 16वें मिनट में, 21वें मिनट में और 24वें मिनट में लगातार तीन गोल दागे। मैच के शुरुआत से ही विवेकानंद टीम ने आक्रामक खेल का रुख अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी सदर टीम ने भी गोल करने का भरपूर प्रयास किया लेकिन टीम सफल नहीं हो सकी। मैच के बाद प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग व प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। निर्णायक आकाश चौहान व अर्पित शर्मा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें