फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्रीय नौकायन प्रतियोगिता में विराट ग्रेवाल ने जीता रजत पदक

Tue, 12 May 2026 08:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर निवासी विराट ग्रेवाल ने राष्ट्रीय स्तर की नौकायन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर गांव और जनपद का नाम रोशन किया है। मुंबई में आयोजित अंडर-14 राष्ट्रीय नौकायन प्रतियोगिता में विराट ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


विराट ग्रेवाल, रुपिन ग्रेवाल के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर और जोरदार स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने कहा कि विराट ने कठिन मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता गांव के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायी साबित होगी। इस दौरान लोगों ने विराट और उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें