मवाना। इकराम नगर में फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को दो तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, तीन कारतूस व अपाचे बाइक बरामद की है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि 3 मई की रात को मोहल्ला इकराम नगर में नूरुद्दीन सैफ के घर पर तीन अज्ञात द्वारा फायरिंग की गई थी। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस ने उक्त मामले में वांछितों को मिल सड़क बाइपास से अरबाज, आसिफ व शाहजेब निवासी अटौरा सड़क को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो तमंचे 315 बोर, दो कारतूस, एक तमंचा 12 बोर एक कारतूस व अपाचे बाइक के साथ गिरफ्तार किया। जिनका चालान कर दिया है। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी नूरुद्दीन से रंजिश रखते हैं और दहशत करने के इरादे से नूरुद्दीन के मकान पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।