फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मौसम में बदलाव से वायरल की मार, मेडिकल की ओपीडी 3700 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा चपेट में आ रहे, अस्पतालों में लगी मरीजों की कतार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मौसम में आ रहे बदलाव का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। शहर और आसपास के इलाकों में वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कुछ दिनों से मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। बुखार, खांसी, सर्दी-जुकाम, गले में खराश और शरीर में दर्द जैसे लक्षणों के साथ मरीज डॉक्टरों के पास पहुंच रहे हैं। मेडिकल में ओपीडी का आकड़ा सोमवार को 3781 तक पहुंच।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर अनुराग तोमर ने बताया कि इस समय बच्चे और बुजुर्ग वायरल संक्रमण की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण संक्रमण आसानी से पकड़ लेता है। कई बच्चों में तेज बुखार और कमजोरी के लक्षण दिख रहे हैं,। बुजुर्ग मरीजों में सांस संबंधी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि मौसम में अचानक बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव संक्रमण के फैलाव को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर वीके बिंद्रा का कहना है कि इस मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। ज्यादातर मामले वायरल फीवर के हैं, जिनमें एंटीबायोटिक की जरूरत नहीं पड़ती। आराम, पर्याप्त तरल पदार्थ और लक्षणों के अनुसार दवा से मरीज ठीक हो जाते हैं। फिर भी गंभीर लक्षणों जैसे सांस लेने में तकलीफ, लगातार तेज बुखार या उल्टी-दस्त की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए। वे कहते हैं कि बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाएं, पौष्टिक आहार दें और नियमित रूप से हाथ धोने की आदत डालें। समय पर सतर्कता बरतकर संक्रमण के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें