फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: जुलूस रोकने पहुंचे एसडीएम से हाथापाई, तीखी नोकझोंक, हमले की कोशिश

Fri, 05 Apr 2019 12:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गठबंधन प्रत्याशी की चुनावी सभा में जाते समय सपा के पूर्व एमएलसी उमर अली खान और उनके समर्थकों ने एसडीएम के साथ तीखी नोकझोंक की। आरोप है कि इस दौरान एसडीएम पर हमले की कोशिश भी की गई। एसडीएम आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने के कारण जुलूस को रोकने पहुंचे थे। मामले में एसडीएम ने चुनाव आदर्श आचार संहिता एवं धारा 144 का उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा डालने और हमले की कोशिश करने की तहरीर दी है। देर शाम तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। मामला यूपी के सहारनपुर जनपद का है।

विज्ञापन


गठबंधन प्रत्याशी फजलुर्रहमान के समर्थन में गुरुवार को बेहट कस्बा में शाकंभरी रोड पर सभा हुई। लगभग दो बजे पूर्व एमएलसी उमर अली खान अपने भाई अली खान व समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में पेट्रोल पंप से पैदल जा रहे थे। जलूस में बड़ी संख्या में कारें भी शामिल थीं। जुलूस तहसील मुख्यालय के पास पहुंचा, तो पूर्व एमएलसी के समर्थकों की भीड़ की नारेबाजी सुनकर एसडीएम युगराज सिंह अपने हमराह दो होमगार्ड व अर्दली के साथ तहसील के मुख्य द्वार पर आकर खड़े हो गए। जैसे ही जुलूस तहसील के गेट पर पहुंचा तो एसडीएम ने रोकने का प्रयास किया। इस पर पूर्व एमएलसी एवं समर्थकों की भीड़ ने हंगामा कर दिया। भीड़ के बीच से एसडीएम को बचाया गया। इस दौरान होमगार्ड बीच बचाव के लिए मशक्कत करते रहे। आरोप है कि एसडीएम से हाथापाई व मारपीट की कोशिश की गई। इसके बाद जुलूस में शामिल कार्यकर्ता आतिशबाजी करते हुए सभा में शामिल हो गए। 

एसडीएम ने बताया कि उच्चाधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है। आचार संहिता एवं धारा 144 के उल्लंघन के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमले की कोशिश के आरोप में पूर्व एमएलसी उमर अली खान, अली खान और सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि एसडीएम की तरफ से तहरीर मिल गई है। अधिकारियों से वार्ता के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें