सीसीएसयू में प्रतियोगिताओं में पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
ललित कला संस्थान एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में
मेरठ। सीसीएसयू में सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत ललित कला संस्थान एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर हुई निबंध प्रतियोगिता में 42 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें एमएफए ड्राइंग एंड पेंटिंग की विनीता गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवा (एमएफए एप्लाइड आर्ट) द्वितीय और प्रियांशी गुप्ता (बीएफए चतुर्थ सेमेस्टर, ड्राइंग एंड पेंटिंग) तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के तहत निबंध, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विषय पर हुई। चित्रकला प्रतियोगिता में 40 छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पूजा शर्मा ने प्रथम, आंचल उज्ज्वल ने द्वितीय और मेघा मंडल ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्राओं ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से सोमनाथ मंदिर की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और स्थापत्य भव्यता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने समूह बनाकर फूलों से सुसज्जित सोमनाथ मंदिर की आकर्षक रंगोली तैयार की। रंगोली निर्माण में रोहित, तुषार, यशी, एंजेल, अदिति, आयुषी, अक्षरा और अंतर सहित कई विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में कुलसचिव अनिल यादव, साहित्यिक-सांस्कृतिक परिषद के समन्वयक प्रो. केके शर्मा, प्रो. अलका तिवारी, डॉ. रीता सिंह, डॉ. पूर्णिमा वशिष्ट, डॉ. शालिनी धामा समेत अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा।