फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ के खिलाड़ियों ने हरिद्वार में जीते पदक

Mon, 11 May 2026 06:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप सुपर गोल्ड लीग में दिखाया दम, किया स्वागत
विज्ञापन

फोटो
संवाद
मेरठ। हरिद्वार में 10 मई को इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप सुपर गोल्ड लीग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुंबई, केरल, तमिलनाडु, गोवा, हैदराबाद, वाराणसी, सिक्किम, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मेरठ मऊखास स्थित एमडीपीएस कराटे एकेडमी के बच्चों ने प्रतियोगिता में बेस्ट टीम की ट्रॉफी जीती। कोच अरुण सैनी, राजकुमार प्रजापति, जयवाल सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 स्वर्ण पदक, 6 रजत और 5 कांस्य पदक टीम ने प्राप्त किए। इसमें सब जूनियर में माही, अन्वी प्रजापति, नंदिनी प्रजापति, वेदांशी शर्मा, कनक व आयुषी राणा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। आयत सैफी, शगुन शर्मा ने रजत पदक व निया कसाना, आराध्या, दीपिका ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर गर्ल्स में भूमिका शर्मा, प्रेरणा तोमर, मानवी तोमर, सिद्धि तोमर, यशी तोमर, दीपांशी तोमर, नव्या, प्रिया ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अवनी शर्मा, प्राप्ति शर्मा, निशु तोमर ने रजत पदक प्राप्त किया। जूनियर ब्वॉयज में मयंक सैनी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सीनियर ब्वॉयज में शुभम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस मौके पर सभी खिलाड़ियों को सोमवार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें