फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पोस्टर प्रतियोगिता में विनीता गुप्ता ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू में विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर दिया नशामुक्त भारत का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार को ललित कला संस्थान की ओर से नशा उन्मूलन विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त समाज के संदेश को आकर्षक एवं प्रभावशाली कलाकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में विनीता गुप्ता ने प्रथम, श्रेया कुशवाहा एवं तेजस्वी शर्मा ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा सिद्धांत यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि नशा मुक्त भारत केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का संकल्प है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईक्यूएसी के समन्वयक प्रो. हरे कृष्ण तथा विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार रहे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. दीपांजली, डॉ. पूर्णिमा वशिष्ठ एवं डॉ. कृतिका गोयल ने निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. दीपांजली, डॉ. पूर्णिमा वशिष्ठ एवं डॉ. कृतिका गोयल ने निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेताओं को बधाई देते हुए अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और सामाजिक सरोकारों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें