फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़खड़ी में गोवंश के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़खड़ी में गोवंश के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन

खरखौदा। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव खड़खड़ी के जंगल में गोवंश के अवशेष मिले। गो हत्या की सूचना पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में एक सप्ताह में दो बार गोकशी हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
क्षेत्र के गांव खड़खड़ी निवासी अरुण तंवर पुत्र विक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार को वह खड़खड़ी-कौल संपर्क मार्ग पर अपनी गन्ने की फसल में सिंचाई करने के लिए गया था। गन्ने के खेत में उसने कुछ लावारिस कुत्तों को किसी पशु के अवशेष नोचते देखा। मौके पर पहुंचा तो वहां गोवंश के अवशेष मिले। उसने तुरंत मामले की सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीण अजय तंवर, मोनू बैसला, विशाल चंदेला, लीलू प्रजापति, अनुज तंवर व आकाश गौतम सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अवशेषों को लेकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि इस क्षेत्र में एक सप्ताह में गोकशी की यह दूसरी घटना है। इस मामले में पहले भी पुलिस को सूचित किया जा चुका है। लेकिन पुलिस लापरवाही बरत रही है। उधर, खरखौदा थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शर्मा घटना से अनभिज्ञता जता रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें