फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
दौराला- भगवती कॉलेज में देशभ​क्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
दौराला। रुहासा गांव में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकाली। वहीं, भगवती कॉलेज में विद्यार्थियों ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। गांव के पंचायत भवन से यात्रा का आयोजन किया गया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा विभिन्न गलियों से निकाली। आंबेडकर कलाम शिक्षा समिति की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि भाजपा के दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, प्रधान जरीफ, सहबा रिजवी, आशीष चौधरी, बॉबी, कपिल जाटव, सैफ, शारिक, मोहित, शालू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भगवती कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंध समिति के संस्थापक सदस्य सुभाष चंद्र पिपलानी, राजू रस्तौगी, डॉ. निधि बंसल, डॉ. दीपक पिपलानी, संयम बंसल, ध्रुव रस्तौगी, प्राचार्य एसके अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत गाए व नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर डॉ. अनिता कांबोज, डॉ. राजीव शर्मा, सुशील, सुमनलता, डॉ. रूपम, प्रशांत, डॉ. अजय, प्रदीप, पिंकी, ज्योति आदि मौजूद रहे।

दौराला- भगवती कॉलेज में देशभक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत : संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें