भारत विकास परिषद मवाना विराट एवं संस्कार शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर मे
मवाना। भारत विकास परिषद मवाना विराट एवं संस्कार शाखा के संयुक्त तत्वावधान में ब्लड बैंक प्यारे लाल शर्मा चिकित्सालय मेरठ के साथ स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय विष्णु शरण दुबलिश की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। उत्सव मंडप में आयोजित रक्तदान शिविर में 81 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शुगर के 52 मरीजों, पैथ लैब द्वारा 95 मरीजों के कोलेस्ट्रॉल, हिमोग्लोबिन एवं थायराइड, हड्डियों में कैल्शियम के 64 मरीजों, हेपेटाइटिस बी और सी के 75, लिवर फंक्शन के 25, दिल एवं ब्लड प्रेशर के 42, 46 मरीजों की नसों तथा हड्डी रोग के 55 मरीजों की जांच की गई। 35 मरीजों की फिजियोथैरेपी की गई। 40 मरीजों का लेपर्ड प्रोफाइल टेस्ट कराया गया। इस मौके पर अनुराग दुबलिश, मनोज जग्गी, रितु रस्तोगी, दीपक गुप्ता, नीता दुबलिश, अक्षित रस्तोगी, राजवीर सिंह, विकास रस्तोगी, विकास दुबलिश, मीनू रस्तोगी, आशा भारती, रिदम दुबलिश, रीता धीमान, सचिन कौशिक, दीपक अरोरा, सारिका रस्तोगी, अनिल सक्सेना आदि रहे।