फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ग्रामीणों ने प्लास्टिक कचरे से भरे ट्रक रोके, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप- फैक्ट्रियों में ईंधन के रूप में जलाया जा रहा प्लास्टिक कचरा, सांस लेना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

- प्लास्टिक कचरे, एमएसडब्ल्यू वेस्ट से भरे ट्रक सड़क पर रोके
- सैनी, उलखपुर, बहचौला, मसूरी के ग्रामीणों ने की बैठक
- फोटो भी


गंगानगर। इंचौली थाना क्षेत्र के मवाना रोड स्थित करीब एक दर्जन फैक्ट्रियों में बाहर से मंगाकर प्लास्टिक कचरा ईंधन के रूप में जलाया जा है। दूषित हवा से परेशान ग्रामीणों ने रविवार दोपहर सैनी गांव में बैठक कर प्लास्टिक कचरे से भरे करीब आधा दर्जन ट्रकों को सड़क पर रोक दिया। उन्होंने सोमवार को एक कमेटी बनाकर मिल फैक्ट्री मालिकों से मिलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

मवाना रोड पर करीब 50 छोटे बड़े उद्योग है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां कई फैक्ट्रियों में बाहर से प्लास्टिक, जूते, चप्पल आदि का कचरा मंगाकर ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसके चलते क्षेत्र की हवा दूषित है। इससे सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। परेशान सैनी गांव के लोगों ने प्लास्टिक कचरे से भरे आधा दर्जन ट्रकों को सीएनजी पंप पर रोक दिया। उनकी वीडियो बनाकर वापस भेज दिया। उसके बाद बहचौला, उलखपुर, मसूरी, फिटकरी, इंचौली आदि गांवों के लोगों ने सैनी फ्लाईओवर के नीचे दीपक चहल के नेतृत्व में बैठक की। बैठक में बताया कि प्लास्टिक कचरा जलाने से क्षेत्र की हवा दूषित हो चुकी है। निर्णय लिया गया कि वह इस प्रकार के कचरे को फैक्ट्रियों में नहीं जलने देंगे। सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल पहले बैठक करेगा उसके बाद फैक्ट्री मालिकों से मिलकर ईंधन की जगह कोयला या अन्य ईंधन प्रयोग करने की मांग करेगा। अगर फैक्ट्री मालिक नहीं सुनते हैं तो जिलाधिकारी के यहां ज्ञापन देंगे। अगर सुनवाई नहीं होती है तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जगवीर सिंह, सतवीर सिंह, मोनू कुमार, सत्यवीर, राजकुमार, कपिल, प्रदीप और मंजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें