फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग के लिए ग्रामीणों का एसएसपी कार्यालय पर धरना

विज्ञापन
मृतक रवि का फाइल फोटो
विज्ञापन
- जटपुरा के रामवीर की मौत का मामला, एसएसपी ने सीओ को दिए जांच के आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। जटपुरा गांव में निर्माणाधीन मकान के छज्जे को लेकर हुए विवाद में रामवीर की मौत के बाद हमलावरों के न पकड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में सवार होकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे और धरना दिया। एसएसपी ने सीओ स्तर से मामले की जांच कराने के बाद हमलावरों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया।
गांव जटपुरा निवासी रामवीर सिंह कश्यप और फूल कुमार कश्यप के बीच मकान का छज्जा बनाने को लेकर एक सप्ताह पूर्व विवाद हो गया था। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। बलवे में रामवीर गुम चोट लगने के चलते उसकी मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने शव को रोहटा थाने पर लाकर सात घंटे तक मेरठ बड़ौत मार्ग पर जाम लगाकर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन थानों की पुलिस और सीओ सरधना ने देर रात परिजनों को समझा बुझाकर कर मुकदमा दर्ज कर खुलवाया था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि सभी आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। बृहस्पतिवार को ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मामले की जांच सीओ से कराने और शीघ्र हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें