फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जलभराव के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
जलभराव के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सलावा के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
- तालाब और नाले पर अतिक्रमण से निकासी बाधित, रास्तों और इंटर कॉलेज परिसर में भरा दूषित पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सलावा गांव में जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। तालाब और नाले पर अतिक्रमण के कारण दूषित पानी की निकासी बाधित होने से गांव के रास्ते जलमग्न हैं। कई घरों के साथ इंटर कॉलेज परिसर में भी दूषित पानी भर गया है। समस्या से परेशान ग्रामीण तहसील पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी की। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने मंगलवार को टीम भेजकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अधिकांश तालाबों पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। वहीं, नाले पर भी अतिक्रमण होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसके चलते गांव के रास्ते तालाब में तब्दील हो गए हैं। दूषित पानी घरों और इंटर कॉलेज परिसर तक पहुंच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण उन्हें रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से पानी जमा होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। आरोप है कि समस्या को लेकर करीब दो महीने से लगातार शिकायत की जा रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने जलभराव और अतिक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और मंगलवार को टीम भेजकर मौके पर जांच एवं समाधान कराने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार को समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो वह दोबारा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें