फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शादी का झांसा देकर चार साल तक देह शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। कस्बा निवासी एक युवती ने गांव खेड़ी मनिहार निवासी युवक पर चार साल तक शादी का झांसा देकर देह शोषण करने, अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता ने सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के नाम प्रार्थना पत्र देकर आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई व मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
पीड़िता का आरोप है कि दूध देने आने वाले आरोपी युवक ने धोखे से उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए थे, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसका देह शोषण करता रहा। विरोध करने और आरोपी के परिजनों से शिकायत करने पर आरोपी के भाइयों व अन्य रिश्तेदारों ने पीड़िता और उसके परिवार को गंदी-गंदी गालियां दीं और जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, पूर्व में मवाना थाने और समाधान दिवस में शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं। आरोपी और उसके परिजन लगातार पीड़िता के घर के चक्कर काटकर उसे व उसके परिवार को जान-माल का नुकसान पहुंचाने की धमकियां दे रहे हैं। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें