फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिल बढ़ाकर भेजने का आरोप लगाकर बिजलीघर पर धरने पर बैठे ग्रामीण

Wed, 12 Feb 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, बिनौली। ऊर्जा निगम के कर्मियों पर बिजली बिल बढ़ाकर देने का आरोप लगाते हुए धनौरा सिल्वरनगर गांव के ग्रामीणों ने बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा किया और धरना देकर बैठ गए। ग्रामीणों ने अफसरों से बढ़ाए गए बिलों को ठीक कराने की मांग की और ठीक नहीं होने पर मीटर उखाड़ने की चेतावनी दी।धनौरा सिल्वरनगर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि उनके घरों में लगे बिजली मीटर ज्यादा रीडिंग निकाल रहे हैं। इससे बिल भी ज्यादा बढ़ाकर भेजे जा रहे हैं। बिल की शिकायत लेकर बिजलीघर जाते हैं, तो उन्हें वहां पर अवर अभियंता नहीं मिलते और कर्मी बड़ौत कार्यालय भेज देते हैं। बिल ठीक कराने के लिए बड़ौत कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन बिल ठीक नही किए गए।
विज्ञापन

धरने पर बैठे ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहां पहुंचे एसडीओ अमित कुमार के साथ किसानों की नोकझोंक भी हुई। एसडीओ ने 17 फरवरी तक सभी बिजली मीटरों की जांच कराकर गलत मिलने वाले बिलों को ठीक कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। धरना देने वालों में बलराज, सतबीर, सतेंद्र, विकास, रामनिवास, कपिल, डाॅ. अजयपाल, महेश, मास्टर सुशील वत्स, मनोज, विमल राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें