फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फ्लाईओवर और सर्विस रोड की मांग के लिए ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
बहसूमा। फ्लाईओवर की मांग को लेकर अकबरपुर सादात के ग्रामीण एसडीएम भरोसा देते हुए। संवाद
विज्ञापन
-धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी, एसडीएम ने एनएचएआई तक मांग पहुंचाने का दिया भरोसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। बहसूमा बाईपास पर अकबरपुर सादात और हंसापुर के मुख्य मार्ग पर फ्लाईओवर व सर्विस रोड निर्माण की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम मवाना संतोष कुमार और सीओ पंकज लवानिया ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
ग्राम प्रधान दीपक कुमार, इंसाद अली, महिपाल सिंह और रोहतास सिंह ने बताया कि एनएचएआई की ओर से बहसूमा बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन अकबरपुर सादात और हंसापुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर फ्लाईओवर का प्रावधान नहीं किया गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चों, किसानों और ग्रामीणों का आवागमन होता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि बाईपास पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच यहां हादसों का खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर फ्लाईओवर के साथ सर्विस रोड बनाने की मांग की। उनका कहना है कि फ्लाईओवर नहीं बनने पर लोगों को बटावली स्थित अंडरपास से होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। वहीं हंसापुर के ग्रामीण पहले से ही फ्लाईओवर की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम संतोष कुमार ने ग्रामीणों से मांग संबंधी प्रत्यावेदन लेकर उसे एनएचएआई के अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

बहसूमा। फ्लाईओवर की मांग को लेकर अकबरपुर सादात के ग्रामीण एसडीएम भरोसा देते हुए। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें